Tuesday, June 30, 2026
Homeबेतियालौरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी अभ्यर्थियों के साथ प्रेक्षक श्री कैलाश वानखेड़े...

लौरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी अभ्यर्थियों के साथ प्रेक्षक श्री कैलाश वानखेड़े की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

बेतिया मोहन सिंह।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के मद्देनज़र आज लौरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी अभ्यर्थियों के साथ प्रेक्षक कैलाश वानखेड़े (आई.ए.एस.) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता का दृढ़तापूर्वक पालन करने का निर्देश दिया गया। प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे चुनावी आचार संहिता के नियमों का पूर्णतः अनुपालन करें तथा किसी भी प्रकार की उल्लंघनात्मक गतिविधि से बचें।

साथ ही यह भी बताया गया कि यदि किसी अभ्यर्थी या प्रतिनिधि को किसी प्रकार की शिकायत या समस्या हो तो वे सीधे निर्वाची पदाधिकारी या प्रेक्षक महोदय से संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में संबंधित पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes