

बलिया । बैरिया
दिनांक 22/02/2025 दिन शनिवार को रामचरित मानस पाठ का आयोजन नित्यानंद सिंह ( प्रबंधक ) एस.एस.बी.मोटर ट्रेनिंग स्कूल रानीगंज कोटवां के द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है जिसका समापन दिनांक 23/02/2025 दिन रविवार को हवन पूजन के साथ सम्पन्न होगा । इसी के साथ समय एक बजे से राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का एक विशेष बैठक संघ के तहसील अध्यक्ष हरिनारायण सिंह के अध्यक्षता में होगा जिसमें संघ के सम्मानित पदाधिकारियों सहित सदस्यों कि गरिमामई उपस्थिति होना है यह एक अनोखा संयोग ही है । सभी कार्यक्रम रानीगंज बाजार स्थित कोटवां एस.एस.बी. मोटर ट्रेनिंग स्कूल पर रखा गया है । आप सभी राम भक्तों से आग्रह है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राम कथा ” संपूर्ण रामायण ” पाठ का लाभ उठावें ।।


