
मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण में घंटों किया बगहा- बाल्मीकि नगर रोड जाम
बेतिया पश्चिमी चंपारण।
पश्चिम चंपारण जिला के बगहा से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। खेत से काम कर घर लौट रहे एक किसान पर भापसा नाला में मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे पानी में खींच ले गया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मदनपुर बाल्मीकि नगर स्टेट हाईवे सड़क जाम कर मुआवजे और मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की। नौरंगिया थाना की पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चला रही है।
बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुलटोला सिरिसिया गांव निवासी 45 वर्षीय किसान केदार बैठा रविवार शाम खेत में धान की सोहनी कर अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे। बेलहवा-सिरिसिया कच्ची सड़क के पास स्थित भापसा नाला पार करने के दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें पानी में खींच ले गया।
किसान के साथ मौजूद कमल उरांव, नथुनी उरांव और अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उन्हें लेकर गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही नौरंगिया थाना पुलिस और मदनपुर वन प्रक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची। नाव की मदद से भापसा नाला में लगातार खोजबीन की जा रही है। वन विभाग और पुलिस की टीम मगरमच्छ और किसान की तलाश में जुटी हुई है।
मृतक के पुत्र बृजेश बैठा/राजेश बैठा नहीं बताया कि
“पिताजी खेत में धान की सोहनी करने गए थे। लौटते समय भापसा नाला पार करते वक्त मगरमच्छ ने हमला कर दिया। लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उन्हें लेकर चला गया।”
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मदनपुर-वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रोशन ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
मदनपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी नसीम अहमद अंसारी
“भापसा नाला में लगातार खोजबीन की जा रही है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई जारी है।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने, मगरमच्छ को पकड़ने और भापसा नाला क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
भापसा नाला में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर इंसान और वन्यजीव संघर्ष की गंभीर चुनौती को सामने ला दिया है। अब सभी की निगाहें वन विभाग के तलाश अभियान और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।


