Thursday, April 23, 2026
Homeपटनाबैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आग सेंकने को लेकर दो पक्षों में हुई...

बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आग सेंकने को लेकर दो पक्षों में हुई विवाद व झड़प्प का मामला शान्त, स्थिति सामान्य।

बेतिया मोहन सिंह।
26 दिसंबर 24 को समय संध्या 8 बजे बैरिया थाना के मियांपुर पंचायत के मधुरबाणा में नहर के पास दो समुदाय के बीच आग सेकने को लेकर आपसी विवाद हुआ तथा इसी क्रम में दोनो तरफ से पत्थरबाजी होने लगा।

इस घटना की सूचना मिलने पर बैरिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर दोनो पक्षों को वहां से हटाते हुए लोक शांति स्थापित करते हैं। इसी दौरान एसडीपीओ सदर 02, बीडीओ एवं सीओ बैरिया भी घटनास्थल पर पहुंचते हैं।

पुलिस अधीक्षक बेतिया द्वारा भी बैरिया थाना पर पहुंच कर घटना का फीडबैक लिया गया तथा विधि व्यव्स्था बनाएं रखने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं QRT को प्रतिनियुक्त किया गया है।

घटना में शामिल में दोनो पक्षों से चार लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है तथा अन्य को पहचान कर बैरिया थाना द्वारा विधिक कारवाई की जा रही है।

बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतू प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes