Wednesday, June 17, 2026
Homeबेतियामैनाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतिवेदन लूट कांड पाया गया असत्य

मैनाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतिवेदन लूट कांड पाया गया असत्य

बेतिया मोहन सिंह।
मैनाटांड थाना क्षेत्र के लिपनी राम के पास लूट की घटना अनुसंधान के क्रम में असत्य पाया गया । उक्त जानकारी देते हुए पुलिस सूचना बताया है कि
13 जून 26 को राजकिशोर ठाकुर पिता रामप्रवेश ठाकुर ग्राम गुरवलिया बाबू टोला थाना मनुआ पुल जिला पश्चिम चंपारण के द्वारा दूरभाष से सूचित किया गया कि मैनाटांड थाना क्षेत्र के लिपनी मथुरा चौक पक्की सड़क पर दो मोटरसाइकिल पर सवार आठ अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर वसूली का-173000/00 रुपया लूट लिया गया है। प्रथम दृष्टया सूचक। द्वारा दिया गया सूचना संदिग्ध पाते हुए जांच किया गया तो पाया गया कि उनके द्वारा विभिन्न जगहों से रुपया 86000/00 ग्राहकों से अपने बैंक खाता में डलवाया गया लेकिन नकद रुपया प्राप्त करने से संबंधित पावती बनाया गया है। जांच में पाया गया कि राजकिशोर ठाकुर द्वारा वसूला गया राशि को गबन करने के उद्देश्य से लूट होने की घटना बताया गया है। इस संबंध में राय ट्रेडर्स फर्म के प्रोपराइटर अभय कुमार राय के लिखित आवेदन के आधार पर वसूली गई राशि को गबन करने के उद्देश्य लूट का झूठा घटना बताने के आरोप में राजकिशोर ठाकुर के विरुद्ध मैनाटाँड थाना कांड संख्या-131/26 अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes