Saturday, June 13, 2026
Homeबेतिया24 घंटे के अंदर अपहृत नाबालिक बच्ची बरामद एवं अपहर्ता दुष्कर्मी गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर अपहृत नाबालिक बच्ची बरामद एवं अपहर्ता दुष्कर्मी गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।
नगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नाबालिग लड़की का अपहरण करता एवं दुष्कर्मी को धर दबोचा है। उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ-1 ने बताया कि 11 जून की शाम में करीब 3:00 बजे सूचना मिली कि नगर के डाक बंगला रोड न्यू कॉलोनी
निवासी एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। नगर पुलिस ने इस संबंध में बच्ची के पिता द्वारा दी गई आवेदक के आलोक में एक कांड दर्ज कर इसकी सूचना पुलिस के वरिय पदाधिकारियों को दिया। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के सफल निर्देशन में एसडीपीओ-1 अजीत कुमार के नेतृत्व में नगर पुलिस में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू किया। टीम द्वारा गहन अनुसंधान करते हुए अपहृत नाबालिक बच्ची को काली बाग थाना के क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी जॉनी जॉर्ज 36 वर्ष पिता जॉर्ज फ्लोरेंस के घर से नाबालिक बच्ची को बरामद करते हुए जॉनी जॉर्ज को गिरफ्तार कर लिया गया। अपहृत बच्ची से पूछताछ करने पर उसके साथ हुई दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए पुलिस को अपनी आपबीती बताई। गिरफ्तार अभियुक्त जॉनी जॉर्ज ने भी अपने द्वारा कारित घटना को स्वीकार कर लिया गया। वहीं घटना स्थल पर एफ एस एल टीम ने पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल कर सारे साक्ष्य को इकट्ठा कर लिया है। पुलिस ने बरामद नाबालिक बच्ची एवं गिरफ्तार अभियुक्त जॉनी जॉर्ज का मेडिकल जांच कराया और अभियुक्त को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में नगर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes