

बेतिया मोहन सिंह।
26 मई26 को नगर आयुक्त , बेतिया द्वारा नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित वैंडिंग जोन हेतु स्थल निरीक्षण किया गया। नगर निगम बोर्ड द्वारा प्रखंड कार्यालय बेतिया के निकट आधुनिक वेंडिंग जोन निर्माण हेतु योजना पारित की गई है। निगम प्रशासन द्वारा यह योजना शहर के फुटकर विक्रेताओं को उचित सुविधाएं प्रदान करने हेतु क्रियान्वित की जाएगी।


