


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के गुदरा पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक छात्र के भाई की कथित पिटाई को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद यादव ने बैंक पासबुक की फोटो कॉपी देने विद्यालय पहुंचे करण कुमार के साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि युवक के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया गया तथा महिलाओं के साथ भी अशोभनीय व्यवहार किया गया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोग जुटने लगे।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं प्रधानाध्यापक ने भी छात्र पक्ष पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।


