
बेतिया मोहन सिंह।
कालीबाग थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध हथियार के साथ विद्यानगर वार्ड नं०-04 में किराये के मकान में रह रहा है तथा रात्रि में अपने साथियों के साथ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। प्राप्त सूचना से पुलिस अधीक्षक , प० चम्पारण बेतिया को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक , के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया के नतृत्व में छापामारी दल का गठन कर बेहतर सूचना का अदान प्रदान के अधार पर
6 मई 26 की रात्रि में विद्यानगर वार्ड न०-04 स्थित एक किराये के मकान में छापामारी की गई। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल राव, पिता-भुनेश्वर राव, सा०-अहीरवलिया, थाना-चौतरवा, जिला-पश्चिम चम्पारण (बगहा) बताया। तत्पश्चात विधिवत तलाशी के दौरान अभियुक्त के कमरे से एक देशी कट्टा एवं एक डैगर (चाकू) बरामद किया गया। इस संबंध में कालीबाग थाना कांड दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत करावई की जा रही है।
बरामदगीः-
- एक देशी कट्टा।
- एक डैगर (चाक)।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
- विशाल राव, पिता-भुनेश्वर राव, सा०-अहीरवलिया, थाना-चौतरवा, जिला-पश्चिम चम्पारण (बगहा)।


