
बेतिया मोहन सिंह।30 अप्रैल 26 को बलथर थाना अंतर्गत लाइन परसा ग्राम में एक नाबालिग के साथ घटित दुष्कर्म के मामला के संबंध में 02 मई 26 को नाबालिग के परिजनों द्वारा बलथर थाना को सूचना दिया गया। सूचना पर बलथर थाना द्वारा पीड़िता की मां के फर्द बयान के आधार पर बलथर थाना काण्ड संख्या-73/26 विरुद्ध तीन अभियुक्त के अंकित कर पीड़िता का चिकित्सीय जांच कराया गया। घटना स्थल का विधिविज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञ द्वारा जांच कराया गया है। बलथर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।गिरफ्तारी1. सलीम गद्दी उर्फ बाल ठाकरे पिता मैनेजर गद्दी ग्राम लाइन परसा थाना बल्थर जिला पश्चिम चंपारण, बेतिया।


