Tuesday, April 28, 2026
Homeबेतियाअस्पताल सहित अल्ट्रासाउंड केंद्र एवं नर्सिंग होम पर की गई छापेमारी।

अस्पताल सहित अल्ट्रासाउंड केंद्र एवं नर्सिंग होम पर की गई छापेमारी।

बेतिया मोहन सिंह। जिला स्वास्थ्य विभाग, पश्चिम चंपारण द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और अवैध रूप से चल रहे संस्थानों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड केंद्रों और नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अलग-अलग श्रेणियों में अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया, कुल 2 अस्पतालों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों अस्पताल बंद पाए गए, जिससे विभाग द्वारा इनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुल 3 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की गई। इनमें से एक केंद्र बंद मिला। अन्य दो केंद्रों की जांच में उनके सभी कागजात सही पाए गए, जिसके बाद उन्हें संचालन की अनुमति दी गई। इसके साथ ही टीम ने 1 नर्सिंग होम की जांच की। निरीक्षण के उपरांत संबंधित संस्थान से वैध कागजातों की मांग की गई है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes