Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियामझौलिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

मझौलिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग कांडों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिली है।पहले मामले में कई धाराओं के तहत नामजद आरोपी ऐनुदीन अंसारी (58 वर्ष) पिता अलिहक अंसारी बढैया टोला उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।वहीं दूसरे मामले में कांड संख्या 330/26 के तहत आरोपी जिद्द राम (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय धनराज राम, निवासी हरपुर, थाना मझौलिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। मझौलिया पुलिस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes