Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियामझौलिया पुलिस की सख्त कार्रवाई,बाइक चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

मझौलिया पुलिस की सख्त कार्रवाई,बाइक चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट मझौलिया। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर स्थानीय पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में सोमवार के दिन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी असगर आलम के 20 वर्षीय पुत्र फैयाज आलम के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि फैयाज आलम चोरी की पल्सर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 22 AT 9016, काले रंग की) लेकर सुगौली की ओर जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राजघाट स्थित शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की पुष्टि होने पर वाहन को जब्त कर लिया गया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में मारपीट करने के आरोपी बहुअरवा नवका टोला निवासी सागर कुमार साह को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes