जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 21. अप्रैल 26 को छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद की गई और कई कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया गया। चलाए गए अभियान डटे तहत> लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरकहियों तथा नोनिया टोली सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानो पर ड्रोन के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान 3200 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 180 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया।> नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवरंगवा डोम टोली, वार्ड-18 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी दल की सूचना सुनकर एक व्यक्ति शिव मलिक, उम्र 40 वर्ष, पिता-अमन मलिक, सा०- नवरंगवा डोम टोली, वार्ड सं0-18, थाना-नगर थाना, अपने घर से एक प्लास्टिक के बोरा लेकर भागने लगा जिसे संदेह के आधार पर पकड़ा गया। पकड़े जाने के पश्चात् बोरे की तलाशी लेने पर उस से 2.25 लीटर क्षमता वाले 4 प्लास्टिक के बोतल से करीब 8 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) के तहत जप्त कर अभियोग दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।> मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पिपरा चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई छापेमारी दल को देख एक व्यक्ति सलेन्द्र कुमार, उम्र-40 वर्ष, पिता-सुग्रीव प्रसाद, सा०-बनकटवा, वार्ड-19, थाना-बगहा, भागने लगा जिसे पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास गेरूवा रंग के गमछा से 8PM Special Blend Of Scotch Indian Grain Whisky 180 ml. का 08 पीस जिसकी कुल मात्रा-1.44 लीटर विदेशी शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।> गस्ती के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बैरिया थानान्तर्गत फातुछापर झापर में एक टूटे पुराने झोपडी में शराब छुपाकर रखा हुआ है। जिसपर तुरंत कार्यवाई करते हुए सूचना स्थल पर पहुँच कर सूचना में वर्णित झोपडी की तलाशी लेने पर अज्ञात अवस्था में विभिन्न ब्रांड के Kingfisher Strong Beer 500 ml, Royal Stag superior Whisky 750 ml. और 8 PM Special Blend 180 ml. मात्रा के कुल-216 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी गई जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) के तहत जप्त कर अभियोग दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।> पटखौली थानान्तर्गत नरैनपुर वार्ड नं0 05 में गुप्त सूचना अनुसार छापेमारी की गई छापेमारी टीम को देख सुदर्शन पासवान, उम्र-45 वर्ष, पिता-स्व० रामलाल पासवान, सा०-नरैनापुर, वार्ड-05, थाना-पटखौली, अपने घर के पिछे कि ओर से प्लास्टिक के झोला लिए भागने लगा जिसे संदेह के आधार पर पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर झोला के अन्दर से 8 पीस 500 ml. का पॉलीथिन पाउच बरामद हुआ जिसकी कुल मात्रा 4 लीटर को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।➤ साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल 24 अभियुक्तो को भी गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी दलः-1. श्री प्रिंस कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
2. श्री रौशन कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
3. श्री संजय कुमार पाण्डेय, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
4. श्रीमति आर. किरण कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
5. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना


