

बेतिया मोहन सिंह।पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा आज दिनांक 22 अप्रैल 26 को मझौलिया थाना का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की साफ सफाई के अतिरिक्त विभिन्न अनुसंधानकर्ताओं से लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति की समीक्षा की गई खासकर मझौलिया थाना कांड संख्या 391/26 मैं गुमशुदा/अपहृत मोहम्मद अफसार के बरामदगी हेतु कांड के अनुसंधान कर्ता के साथ-साथ जिला तकनीकी शाखा के पदाधिकारी के साथ भी विस्तृत समीक्षा करते हुए उनकी अविलंब बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l मौके पर जिला तकनीकी शाखा के प्रभारी एवं प्रभारी थाना अध्यक्ष मझौलिया थाना एवं उनके अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे l


