उपयुक्त और सक्षम एजेंसियों की मदद से शहरी क्षेत्र में “पशु जन्म निषेध कार्यक्रम” चलाएगा नगर निगम प्रशासन
निविदा जारी कर के नगर निगम प्रशासन द्वारा ई.टेंडरिंग के माध्यम से मांगी गई सक्षम एजेंसियों से विहित चयन प्रक्रिया के तहत दावेदारी
,

बेतिया मोहन सिंह। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों एवं पशुओं की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के उद्देश्य से “पशु जन्म निषेध (एनिमल बर्थ कंट्रोल)” कार्य के लिए सक्षम एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में निगम द्वारा विस्तृत निविदा जारी की गई है, जिसमें इच्छुक एवं योग्य संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के स्तर से जारी निर्देश के अनुसार चयनित एजेंसी को सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों एवं अन्य पशुओं की नसबंदी, टीकाकरण तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक देखभाल का कार्य करना होगा। इसके साथ ही विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में आवरा पशुओं के मानवीय व्यवहार, सुरक्षित पकड़ने और पुनः छोड़ने की प्रक्रिया का भी पालन अनिवार्य होगा। महापौर ने बताया कि निविदा दस्तावेज में एजेंसियों के लिए आवश्यक अर्हताएं, तकनीकी क्षमता, अनुभव एवं वित्तीय शर्तों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। इच्छुक एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तकनीकी एवं वित्तीय प्रस्ताव जमा करना होगा, जिसके बाद पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयन किया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस पहल से शहर में पशुओं की अनियंत्रित वृद्धि पर रोक लगेगी, साथ ही रेबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। यह कदम शहरवासियों के सुरक्षित आवागमन और नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।*सक्षम और अनुभवी एजेंसियां कर सकतीं हैं आगामी 2 मई तक ऑनलाइन दावेदारी*बेतिया मोहन सिंह। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में ‘एबीसी’ अर्थात एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एजेंसी चयन की निविदा जारी की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी निविदा में इच्छुक और योग्य संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में एबीसी केंद्रों का निर्माण, उपकरण आपूर्ति तथा संचालन एवं अनुरक्षण की जिम्मेदारी चयनित एजेंसी को सौंपी जाएगी।निविदा प्रक्रिया बीते 4 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि तकनीकी एवं वित्तीय प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्री-बिड बैठक 20 अप्रैल को नगर निगम कार्यालय में आयोजित होगी। इच्छुक एजेंसियां 13 अप्रैल तक अपनी जिज्ञासाएं ईमेल के माध्यम से भेज सकी हैँ।तकनीकी बिड 7 मई को खोली जाएगी। चयन “न्यूनतम दर” के आधार पर एजेंसी का चयन नगर निगम प्रशासन द्वारा किया जाएगा। पांच लाख की एफडी तथा 5 प्रतिशत सुरक्षा राशि अनिवार्य रखी गई है। इस योजना का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों एवं पशुओं की समस्या पर नियंत्रण के साथ इससे आम जन जीवन को हो रही परेशानी को प्रभावी तरीके नियंत्रित करना है।


