

बेतिया मोहन सिंह।
नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरिया गाँव में छापेमारी कर अभियुक्त विश्वजीत कुमार उर्फ गोल्डेन, उम्र 22 वर्ष, पिता श्री ओमप्रकाश साह, साकिन-डबरिया, वार्ड-04, जिला-प० चम्पारण निवासी के कब्जे से कुल 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इनके विरूद्ध पहले भी मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मझौलिया थाना काण्ड सं0-722/24. दिनांक-16/08/2024 दर्ज है जिसमें यह 423. 36 लीटर विदेशी शराब बोलेरो पिकअप के साथ परिवहन करते पकड़े गए थे। साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया/नरकटियागंज अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में 04 अभियोगों में कुल-07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) में :-
- विश्वजीत कुमार उर्फ गोल्डेन, उम्र 22 वर्ष, पिता श्री ओमप्रकाश साह, साकिन डबरिया, वार्ड-04.
बरामदगी :-
- 8PM और King Fisher की कुल 36.60 लीटर विदेशी शराब
गिरफ्तारी मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में :-
- चन्दु प्रसाद, उम्र-45 वर्ष, पे० प्रभु प्रसाद, सा०-चरगाहों, थाना-मुफ्फसिल
- शंकर राम, उम्र-45 वर्ष, पे० स्व० शिवरतन राम, सा०-बेलदारी, थाना-मुफ्फसिल
- अर्जुन कुमार, उम्र-33 वर्ष, पे०-लाल पटेल, सा०-बंधवा टोला, थाना-बेतिया सदर
4 सोम कुमार, उम्र 22 वर्ष, पे०-जयदेव चन्द्र दास, सा०-कबलापुर, थाना-इनरवा
- भुलन पटेल, उम्र-55 वर्ष, पे०-स्व० मीना पटेल, सा० बानूछापर, धाना-मनुआपुल
- रंजीत महतो, उम्र-28 वर्ष, पे० स्व० लाल मन महतो, सा०-कटैया विशुनपुरा, थाना-जगदीशपुर,
- गया लाल पटेल, उम्र 56 वर्ष, पे०-स्व० विशुनदेव प्रसाद, सा०-धुमनगर, थाना-नौतन सभी जिला प० चम्पारण।
छापेमारी दलः-
- श्री आर्यन राज, निरीक्षक मद्यनिषेध,
- श्री दिलीप कुमार सिंह, निरीक्षक मद्यनिषेध
- श्री प्रिंस कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
- श्री नीरज कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
- श्री बिकु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
- श्री ब्रजकिशोर ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
- श्री बुद्धन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध
- श्रीमति आरकिरण कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध तथा
- अन्य बल, उत्पाद थाना


