Friday, June 5, 2026
Homeबेतियायुवक को बंधक बनाए जाने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किए जाने...

युवक को बंधक बनाए जाने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।
29 मार्च 26 को बैरिया थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि फातुछापर में एक युवक को ग्रामीणो द्वारा बंधक बनाया गया है।

सूचना प्राप्त होने के उपरांत बैरिया थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर उस युवक को आक्रोशित ग्रामीणों के कब्जे से निकालने की कार्रवाई करते हैं इसी क्रम में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार एवं कार्य में बाधा उत्पन्न करते है। पुलिस द्वारा उस युवक को सुरक्षित तरीके से थाना लाया जाता है।

पुलिस अधीक्षक पश्चिम चम्पारण बेतिया के निर्देश पर मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के द्वारा की जाती है। जांच पड़ताल से ज्ञात हुआ कि फ़तुछफ़र गांव की एक नाबालिग बच्ची अपने घर से सुबह 6 बजे से गायब थी। बच्ची के परिवार वालों ने उक्त युवक के ऊपर प्रेम प्रसंग में अपहरण करने का आरोप लगा कर बंधक बना लिया था।

बैरिया थाना द्वारा बच्ची के गायब होने के संबंध में त्वरित प्राथमिकी दर्ज की गई तथा बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया। पुछताछ में बच्ची द्वारा अपने रिश्तेदार के घर चले जाने की बात बताई।

इस मामले में बैरिया थाना द्वारा युवक को बंधक बनाने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने तथा पुलिस के कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में एक अन्य प्राथमिकी दर्ज कर चार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गिरफ्तारी
1 सतीश कुमार पे0 मनोज प्रसाद
2 राधेश्याम कुमार पे0शिवचंद्रशाह
3 राहुल कुमार पे0 शिवपूजन शाह
4श्रीकांत कुमार पे0 भिखारी शाह
सभी साकिन फातुछापर थाना बैरिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes