Friday, June 5, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया थाना क्षेत्र में अवैध हथियार से फायरिंग करने के मामले में...

मझौलिया थाना क्षेत्र में अवैध हथियार से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र में अवैध हथियार से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,इस संबंध में थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुरावा गांव में फायरिंग की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी,जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की पहचान बहुरावा निवासी उज्जवल कुमार पांडे के रूप में हुई है,इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए बहुरवा पांडे टोला से उसे गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध हथियार का इस्तेमाल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की थी, पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध हथियार रखने तथा उसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes