Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियामझौलिया थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, जिसका कनेक्शन पाकिस्तान से...

मझौलिया थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, जिसका कनेक्शन पाकिस्तान से पाया गया है

बेतिया मोहन सिंह।

मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसका तार पाकिस्तान से जुड़ा हुआ पाया गया है। उक्त संबंध में पुलिस सूत्रों में बताया है कि

पुलिस अधीक्षक ,
प० चम्पारण, बेतिया के निर्देशानुसार 4 मार्च 26 को संध्या में गुप्त सूचना के आधार पर मझौलिया थानान्तर्गत मझौलिया चीनी मिल गेट के पास 01. खुरशेद आलम, उम्र 25 वर्ष, पे० अमरूद्दीन मियां, ग्राम जौकटिया वार्ड नं0-13 चौबे टोला, थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण बेतिया के पास से 03 ए०टी०एम० 02 मोबाइल फोन जप्त किया गया तथा व्हाट्सएप अकाउंट के चैट में पाकिस्तानी कोड (+92) से मोबाईल नंबर से बातचीत पाया गया है एवं व्हाट्सएप चैट में काफी क्यू०आर० कोड पाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त 01. खुरशेद आलम, उम्र 25 वर्ष, पे० अमरूद्दीन मियां, ग्राम जौकटिया वार्ड नं0-13 चौबे टोला, थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण बेतिया को गिरफ्तार कर इस संदर्भ में मझौलिया थाना कांड संख्या-247/26 दिनांक 04.03.26 धारा-319 (2)/318 (4)/303(2)/317(4)/317 (5)/111 (2) BNS एवं 66 (c) 66 (d) IT एक्ट दर्ज किया गया है। कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 01. खुरशेद आलम, उम्र 25 वर्ष, पे० अमरूद्दीन मियां, ग्राम जौकटिया वार्ड नं0-13 चौबे टोला, थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण बेतिया के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

  1. खुरशेद आलम, उम्र 25 वर्ष, पे० अमरूद्दीन मियां, ग्राम जौकटिया वार्ड नं0-13 चौबे टोला, थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण, बेतिया।

बरामदगीः-

  1. तीन ए०टी०एम० कार्ड।

02 दो मोबाईल फोन।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes