Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाबथान में अचानक आग लगने से मवेशी को बचाने में एक व्यक्ति...

बथान में अचानक आग लगने से मवेशी को बचाने में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

बेतिया मोहन सिंह।
नरकटियागंज के चमुहा गांव में एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जलकर मौत हो गई । हालांकि आग कैसे लगी स्पष्ट नही हो पाया है। झोंपड़ी में बंधे एक भैंस की भी जलकर मौत हो गई तथा अन्य पशु झुलस गए। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 9 निवासी धुरेन्द्र यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पशु बांधने के लिए बने झोपडी में धुरेन्दर सोया हुआ था। बुधवार की देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई।वह पशुओं को बचाने लगा। इसी बीच वह आग की लपटों में फंस गया और जिंदा जल गया जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग बुझाया। हालांकि तबतक काफी देर हो चुकी थी।घटना की सूचना पर पहुंची शिकारपूर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes