Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियामझौलिया बाजार से देसी कट्टा के साथ चार गिरफ्तार मोतिहारी से सप्लायर...

मझौलिया बाजार से देसी कट्टा के साथ चार गिरफ्तार मोतिहारी से सप्लायर को भी दबोचा

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सदर डीएसपी विवेक दीप एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम करीब 4 बजे मझौलिया बाजार स्थित आरके ज्वेलर्स के पास से अक्षय कुमार और पवन कुमार को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पुलिस ने पवन के घर की तलाशी ली, जहां से तीन और कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर राजा ठाकुर तथा चंकी पांडे उर्फ मृत्युंजय को भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। मामले की जांच के दौरान हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी अवनीश उर्फ देवा को भी मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र से मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
छापेमारी दल में डीएसपी विवेक दीप थानाअध्यक्ष अमर कुमार डीआईयू प्रभारी इंद्रजीत पासवान, एसआई पुरुषोत्तम पांडे, एसआई मुकेश कुमार पासवान,एसआई ओम प्रकाश गुप्ता पीटीसी निलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है तथा अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes