Friday, April 17, 2026
Homeबेतियामुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 25 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 25 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल।

₹2500 करोड़ का ऐतिहासिक अंतरण।

महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान।

छोटे रोजगार से बड़े सपने : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से सशक्त हो रहीं बिहार की महिलाएँ।

पश्चिम चंपारण में 1.19 लाख महिलाओं के खाते में अंतरित हुई 10 हजार रुपये की राशि।

बेतिया मोहन सिंह।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 25 लाख महिलाओं को प्रति लाभुक ₹10,000 की दर से कुल ₹2500 करोड़ की राशि का अंतरण माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रिमोट का बटन दबा कर संकल्प , 1 अणे मार्ग पटना से किया गया किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाहरणालय सभागार, बेतिया से किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, उप विकास आयुक्त कजले वैभव नितिन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ एवं जीविका कर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अंतरण कार्यक्रम के पश्चात जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए जिले की सभी लाभार्थी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत के बाद महिलाएँ स्वरोजगार के प्रति जागरूक हुई हैं और बड़े पैमाने पर छोटे-छोटे उद्यम प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार इस योजना के अंतर्गत आगे और आर्थिक सहायता तथा प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराएगी, ताकि महिलाएँ अपने रोजगार को और बेहतर ढंग से संचालित कर सकें।

इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आरके निखिल कुमार ने बताया कि योजना से लाभान्वित महिलाओं ने बकरी पालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, खेती-बाड़ी सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों में राशि का सदुपयोग किया है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम चंपारण जिले में आज 1.19 लाख महिलाओं के खातों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत ₹10,000-₹10,000 की राशि अंतरित की गई है। उन्होंने यह भी बताया की यह योजना महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes