Friday, April 17, 2026
Homeबेतियाजल शक्ति पोर्टल पर डाटा इंट्री हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

जल शक्ति पोर्टल पर डाटा इंट्री हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

उप विकास आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

बेतिया मोहन सिंह।

जिले में जल संरक्षण एवं जल संचयन के प्रयासों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल शक्ति पोर्टल पर कार्यान्वित योजनाओं की डाटा इंट्री हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन द्वारा की गई।

प्रशिक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जल संचयन से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी समयबद्ध, सही एवं पूर्ण रूप से जल शक्ति पोर्टल पर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर दर्ज होने वाला डाटा न केवल प्रशासन स्तर पर योजनाओं की निगरानी में सहायक होता है, बल्कि भविष्य की योजनाओं के निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की प्रगति रिपोर्ट में लापरवाही या अपूर्ण जानकारी दर्ज करने से प्रशासन को वास्तविक स्थिति का आकलन करने में कठिनाई होती है, जिससे जिले की रैंकिंग एवं कार्य निष्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अतः सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन जानकारी अपलोड करें।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकी जानकारी को संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों तक पहुँचाया जाए, ताकि डाटा इंट्री की प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का भौतिक सत्यापन पूर्ण हो चुका है, उनकी प्रविष्टि प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने जल संरक्षण संरचनाओं जैसे तालाब, चेकडैम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं सोख्ता गड्ढों से संबंधित सूचनाओं को जियो-टैगिंग सहित पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं फील्ड स्तर के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा पोर्टल पर डाटा अपलोड की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes