Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियामहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव ध्वजारोहण, केक कटिंग एवं शिव आराधना...

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव ध्वजारोहण, केक कटिंग एवं शिव आराधना का आयोजन

बेतिया मोहन सिंह।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्थानीय सुप्रिया रोड ( रसोई घर) के पास ब्रह्माकुमारी संस्था में एवं रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उमंग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव ध्वजारोहण से हुआ, जो परमपिता शिव के ज्ञान, शांति और पवित्रता के प्रतीक स्वरूप संपन्न किया गया।
इसके पश्चात उपाधीक्षक (आरक्षित) देवानंद रावत जी, जी एम सी एच सुपरीटेंडेंट डॉ सुधा भारती जी, ट्रांसपोर्टर एन के सहनी जी, और ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी जी के द्वारा केक कटिंग कर महाशिवरात्रि को आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने शिव आराधना, गीत-संगीत एवं ध्यान योग के माध्यम से परमात्मा शिव का स्मरण किया और जीवन में सत्य, शांति तथा सद्गुणों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मजागृति का संदेश है। यह पर्व हमें अज्ञान के अंधकार से निकलकर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। शिव ध्वजारोहण का अर्थ है—अपने जीवन में ऊँचे संस्कारों और श्रेष्ठ विचारों का ध्वज फहराना।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय व्यापारियों एवं अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर समाज में नैतिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का संकल्प लिया
कार्यक्रम का समापन ओम ध्वनि एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संदेश दिया कि शिवरात्रि का यह पावन पर्व हर व्यक्ति के जीवन में शांति, शक्ति और सुख का संचार करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes