Friday, April 17, 2026
Homeबेतियासीमावर्ती राष्ट्र नेपाल एवं बिहार पुलिस की समन्वय बैठक संपन्न

सीमावर्ती राष्ट्र नेपाल एवं बिहार पुलिस की समन्वय बैठक संपन्न

बेतिया मोहन सिंह।
14 फरवरी 26 को एसएसबी कैंप सिकटा के प्रांगण में बिहार पुलिस,एसएसबी एवं सीमावर्ती राष्ट्र नेपाल पुलिस तथा नेपाल एपीएफ के साथ एसडीपीओ नरकटियागंज के नेतृत्व में एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि बैठक में मादक पदार्थ के तस्करी,अवैध शराब का तस्करी,मवेशी तस्करी एवं सीमावर्ती अपराध कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई में एक-दूसरे को सहयोग करने का निर्णय लिया गया।साथ ही साथ नो मैन्स लैंड एवं सैनिक रोड पर किए जा रहे अतिक्रमण को भी दूर करने से संबंधित भी विचार विमर्श किया गया। अपराध नियंत्रण हेतु एसएसबी बिहार पुलिस एवं सीमावर्ती राष्ट्र नेपाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती करने के संबंध में भी निर्णय लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes