
बेतिया मोहन सिंह।
14 फरवरी 26 भारत नेपाल के सीमावर्ती कंगाली थाना
को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से धुतहा नदी के रास्ते मादक पदार्थ (गांजा ) लेकर कुछ व्यक्ति भारतीय क्षेत्र में आने वाले हैं। आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष कंगली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा सुचानानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए 54.290 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कंगली थाना कांड संख्या-15/26 अंकित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
1.मादक पदार्थ गांजा-54.290 किलोग्राम।
- मोबाइल एक
गिरफ्तारी - राजेश महतो पिता प्रसाद महतो ग्रामदरपा सुखलहिया थाना दरपा जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी।


