Friday, April 17, 2026
HomeबेतियाpM सूर्य योजना पर कार्यशाला का आयोजन

pM सूर्य योजना पर कार्यशाला का आयोजन

बेतिया मोहन सिंह।
PM सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 14 फरवरी 2026 को नगर निगम बेतिया के सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यशाला में महापौर, नगर आयुक्त, सभी पार्षदगण, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, उप नगर आयुक्त, नगर निगम के सभी पदाधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर योजना के उद्देश्यों, लाभों तथा आम नागरिकों तक सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया गया कि वे इस योजना को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा स्वयं भी इसका लाभ उठाकर आम नागरिकों को प्रेरित करें। साथ ही नगरवासियों के समक्ष स्वच्छ ऊर्जा आधारित विकास का एक स्पष्ट विजन प्रस्तुत किया गया।

माननीय महापौर महोदया ने नगर निगम सभागार से इस कार्यशाला की शुरुआत किए जाने पर विशेष धन्यवाद व्यक्त किया तथा कहा कि नगर निगम बेतिया इस योजना के व्यापक क्रियान्वयन हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा, जिससे जल्द ही नगर निगम बेतिया के प्रत्येक वार्ड में नागरिक इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठा सकेंगे।

नगर आयुक्त महोदया द्वारा बेतिया को “सोलर टाउन” के रूप में विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया गया तथा बताया गया कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक वार्ड में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिक योजना का लाभ उठा सकें।

कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes