Friday, April 17, 2026
Homeबेतिया10 हजार रुपए से वंचित सैकड़ो महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय का...

10 हजार रुपए से वंचित सैकड़ो महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय का किया घेरा हुआ प्रदर्शन

बेतिया मोहन सिंह।
10 हजार के नाम पर झुनझुना थमाने का आरोप, महिलाओं ने नगर निगम का किया घेराव

शहर में महिला रोजगार योजना को लेकर नगर निगम में बवाल खड़ा हो गया है। वादे के मुताबिक 10 हजार नहीं मिलने से नाराज़ सैकड़ों महिलाओं ने नगर निगम पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि चुनाव से पहले सरकार ने महिला रोजगार योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को 10 हजार देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह वादा अधूरा रह गया। महिलाओं का आरोप है कि केवल करीब 30 प्रतिशत महिलाओं के खाते में ही पैसा पहुंचा, जबकि 70 प्रतिशत महिलाएं अब भी भुगतान का इंतजार कर रही हैं।

गुस्साई महिलाओं ने कहा कि रोजगार के लिए ₹10 हजार देने का वादा किया गया था, लेकिन ₹10 हजार के नाम पर हमें सिर्फ झुनझुना थमा दिया गया।
महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जीविका दीदियों
द्वारा इस योजना से वंचित महिलाओं के घर-घर जाकर आवेदन भरने के नाम पर उनसे 300 से 500 तक वसूले गए, फिर भी उनके खाते में एक रुपया तक नहीं आया।

इसी नाराज़गी के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं नगर निगम पहुंचीं और घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

अधिकारियों का जवाब

प्रदर्शन के बाद अधिकारियों से हुई बातचीत में जीविका की कोषाध्यक्ष मिली दाश ने बताया कि नगर आयुक्त से इस मामले में चर्चा हुई है। सभी महिलाओं से लिखित रूप में नाम देने को कहा गया है, ताकि पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।

महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes