Saturday, June 6, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया थानाध्यक्ष, अमर कुमार ने संभाला पदभार ग्रहण

मझौलिया थानाध्यक्ष, अमर कुमार ने संभाला पदभार ग्रहण

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। मझौलिया थाना में नए थानाध्यक्ष अमर कुमार ने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
नए थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि मझौलिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। अपराध चाहे छोटा हो या बड़ा, हर मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध पर सख्त नियंत्रण उनकी कार्यशैली का मुख्य आधार रहेगा।थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना भी है। इसके लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।पुलिस निरीक्षक अमर कुमार ने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र में नियमित गश्त, त्वरित पुलिस रिस्पांस और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने महिला सुरक्षा, कमजोर वर्गों की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र के लोगों में बेहतर पुलिसिंग और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने भी नए थानाध्यक्ष से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes