Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियानववर्ष में मझौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 71 टेट्रा पैक फ्रूटी अंग्रेजी...

नववर्ष में मझौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 71 टेट्रा पैक फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। नववर्ष के जश्न से पहले अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसते हुए स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 71 पीस एटपीएम टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 13.14 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेनुअरिया चौक निवासी द्वारिका प्रसाद के पुत्र विनोद प्रसाद अपने घर में नववर्ष के अवसर पर बिक्री के उद्देश्य से अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखे हुए है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद पुलिस टीम का गठन कर विधिवत छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से भारी मात्रा में एटपीएम ब्रांड की टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर आरोपी विनोद प्रसाद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब बिक्री की तैयारी में होने की बात सामने आई, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है और शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes