



मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल कि रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में बीती रात भीषण चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के आभूषण एवं नगद रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर देर रात घर में घुसे और अलमारी व बक्से तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद राशि चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
चोरी की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी विवेक दीप भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। डीएसपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस हर पहलु से जांच में जुटी हुई और Fsl कि टीम डॉग स्क्वायर कि टीम भी जांच मे जुटी हुई है


