


मझौलिया से बबलू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग पर स्थित लाल सरैया चौक पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 2500 लीटर स्पिरिट बरामद की है। इस दौरान ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मार्ग से अवैध रूप से भारी मात्रा में स्पिरिट की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लाल सरैया चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में पेट के डब्बा भरी करीब 2500 लीटर स्पिरिट पाई गई। पूछताछ में चालक अनिल कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और स्पिरिट का उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्पिरिट कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


