

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा बाजार में बीती रात्रि करीब 12 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, इस आगलगी में आरस देवान, अख्तर देवान, असलम देवान,असगर देवान, अफसर देवान, शमशुल देवान, खुरशेद देवान, अब्दुल देवान सहित एक ही परिवार के आठ भाईयों का घर का सारा समान जलकर राख हो गया, इस आग में बर्तन, कपड़ा, अनाज, नगदी,साइकिल,सिलाई मशीन,गहना समेत आठ बकरियां जलकर मर गई, इसी महीने के 19 तारिख को लड़की है शादी,शादी का सारा सामान जलकर राख,अग्निशामक और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबूतबतक सबकुछ जलकर हुआ राख,घर मे रखे नगदी रुपया लगभग 5 लाख वह भी जल गया,पीड़ित परिवार का रो रो कर हुआ बुरा हाल।


