


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजघाट रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार के सुबह स्कूली बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया भेजा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने घायलों का प्रारंभिक उपचार किया। जांच के दौरान तीन घायलों की स्थिति गंभीर पाई गई, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत बेतिया स्थित जीएमसीएच (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया है घायलों की पहचान बैठानिया पंचायत के निवासी छबीला कुमार बबलू कुमार करीमन कुमार के रूप में हुई है यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया है कि स्कूली बस को जप्त कर थाना लाया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है


