Thursday, June 25, 2026
Homeबेतियापश्चिम चंपारण में दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को होने वाले...

पश्चिम चंपारण में दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को होने वाले कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को शाम 6:00 बजे थम गया चुनाव प्रचार –जिला निर्वाचन पदाधिकारी

शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव हेतु सभी तैयारियां पूरी

बेतिया मोहन सिंह।
पश्चिम चंपारण जिले के कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव के 72 घंटे पूर्व भारत नेपाल सीमा को पूरी तरह से सिद्ध कर दिया गया है और 48 घंटा पहले दूसरे राज्यों से लगने वाले सीमा को भी सील कर दिया जाएगा। कुछ जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान प्रत्येक बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी। चुनाव के दूसरे चरण में यहां होने वाले चुनाव के मतदान नगर रविवार के शाम 6:00 बजे से चुनाव प्रचार थम गए हैं। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर मंगलवार को सुबह 7:00 से से शाम 6:00 बजे तक मतदाता अपना मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आगे बताया कि बाल्मीकि नगर विधानसभा के लिए सौरवभ आलोक जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रामनगर अजा अंजलिका कृति भूमि सुधार उपसमाहर्ता बगहा, नरकटियागंज सूरज प्रकाश गुप्ता अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज, बगहा गौरव कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बगहा, लौरिया कुमार रविंदर अपर समाहर्ता पश्चिम चंपारण बेतिया, नौतन शिवम गुप्ता भूमि सुधार उप समाहर्ता बेतिया, चनपटिया सुमित कुमार उप विकास आयुक्त पश्चिम चंपारण बेतिया, बेतिया विकास कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बिटिया एवं शिक्षा विधानसभा के लिए चंद्रशेखर कुमारन भूमि सुधार उपसमाहर्ता नरकटियागंज को निर्वाचित पदाधिकारी बनाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2627131 है, जिनके मतदान के लिए कुल 3156 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कल 9 विधानसभा क्षेत्र में 72 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस मौके पर बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव एवं विधि व्यवस्था हेतु विभिन्न स्तर पर पुलिस बल तथा पुलिस पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes