Thursday, June 25, 2026
Homeबेतियालौरिया विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ने योगापट्टी प्रखंड के विभिन्न क्रिटिकल...

लौरिया विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ने योगापट्टी प्रखंड के विभिन्न क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण।

बेतिया मोहन सिंह।

लौरिया विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, कैलाश वानखेड़े द्वारा आज योगापट्टी प्रखंड के विभिन्न क्रिटिकल बूथों — बूथ संख्या 260, 261, 258, 257, 173, 174 एवं 276 सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान से संबंधित सभी तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर वानखेड़े ने संबंधित बीएलओ एवं स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा मतदान कार्य में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान योगापट्टी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes