

बेतिया मोहन सिंह।
जब आप जंगल राज के लोगों एवं माफियाओं को सत्ता सुख का माजा चखाएंगे तो इसका खामियांजा आप सब को भुगतना होगा। बिहार में 20 साल पहले एनडीए सरकार के पूर्व राजद एवं कांग्रेस की सरकार में अपराधियों का राज था और बिहार में अंगड़ाई लिया कथा नीतीश के नेतृत्व में एनडीए सरकार का उदय हुआ। आज एनडीए की नीतीश सरकार में बिहार की स्थिति काफी बदली है और बिहार का चौमुखी विकास हुआ है। उक्त बातें स्थानीय बड़ा रमना के मैदान में भाजपा प्रत्याशी रेणु देवी के समर्थन में एनडीए की एक आम
सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने कहा कि आज बिहार के सड़कों का स्वरूप बदल चुका है और लगातार बिजली रहती है। राजद की लालटेन राज्य में रात को लालटेन बुझा दी जाती थी और डकैती की जाती थी, जो आप से छुपा नहीं है। मैं महात्मा गांधी की कर्मभूमि, माता जानकी की साधना स्थली पश्चिम चंपारण की धरा से अपील करता हूं कि बहन रेणु देवी को अपना एक-एक बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजई बनाएं
एवं फिर से एक बार बिहार में एनडीए की सरकार बनाएं। आप जब जब बंटे हैं तब तब कटें हैं इतिहास गवाह है।


