
मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित जौकटिया चौक के समीप घना कोहरा में बेतिया की ओर से आ रही पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर में ठोकर मार दी।इसी बीच मोतिहारी की ओर से आ रहा कार पिकअप के चपेट में आ गया,नतीजतन कार पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये।सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को जीएमसीएच बेतिया भिजवाया जहां दोनों खतरा से बाहर बताये गये है।
शराब कांड के फरार अभियुक्त के घर पर गाजे बाजे के साथचिपकाए गया इश्तेहार
बताते चले कि ट्रैक्टर चालक लाइट ऑन नही किया था।घना कोहरा में पिकअप ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।पिकअप और ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इसी बीच मोतिहारी की ओर से आ रहा कार नंबर बीआर-06 ए डब्लू-9575 दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गयी।इस प्रकार तीन गाड़ियों की आपसी टक्कर में कार सवार दो लोग घायल हो गये।मझौलिया पुलिस ने दोनों ही क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।बताते चले कि घना कोहरा के कारण दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है।


