

बेतिया मोहन सिंह।
25 अगस्त 25 की सुबह करीब 3:45 बजे 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के एफ-समवाय नागरदेही के अपने कार्यक्षेत्र मे असूचना के आधार पर सीमा स्तम्भ संख्या- 421/1के लगभग 50 मीटर अंदर भारत मे नाका के दौरान SSB के सहायक उप निरीक्षक/सामान्य- किशोर डेका के साथ मुख्यआरक्षी/सामान्य परविंदर कुमार, आ./सा. एच लोहड़ी, आ/सा. वेदप्रकाश, आ ./सा. सेतभान यादव के साथ नाका लगाए हुए थे, इस दौरान नेपाल के तरफ से एक व्यक्ति अपने सिर पर एक बोरी में समान लेकर आ रहा था जैसे ही तस्कर ने SSB जवान को देखा तो बोरी फेंककर वापिस नेपाल की तरफ भाग गया । बोरी को खोलकर चेक किया गया तो उसमें 28 किलो 300ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला । सूचना समवाय प्रभारी को दी l इस समान को नेपाल से भारत में तस्करी करने के लिए ला रहा था l इस गांजा को बेंच कर वह मोटी रकम कमाने के फिराक मे था l पकड़े गए गांजा नजदीकी पुलिस स्टेशन भंगहा को सुपुर्द कर दिया गया है l
स्थानीय जनता का कहना हैं कि SSB द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सीमा पर किए जा रहे विशेष से सीमा पर अबैध कार्य के आवागमन पर अंकुश लगा हैं l एवं तस्करी मे लिप्त लोगों मे खलबली मची है, इस कार्य से सीमा पर तस्करी मे भी गिरावट देखा जा रहा हैं l


