Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियाडीपीओ ने पालना घर का किया औचक निरीक्षण।

डीपीओ ने पालना घर का किया औचक निरीक्षण।

बच्चों की देखभाल व स्वच्छता पर सख्त निर्देश।

बेतिया मोहन सिंह।

महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा संचालित समाहरणालय परिसर स्थित पालना घर का आज जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, श्रीमती कविता रानी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों की देख भाल, भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

डीपीओ ने पालना घर की प्रभारी कृष्णावती देवी को स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को उचित समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य है, इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीपीओ ने कहा कि ये बच्चे हम सबकी जिम्मेदारी हैं। पालना घर में रह रहे बच्चों की देखभाल ठीक उसी तरह होनी चाहिए जैसे हम अपने बच्चों की करते हैं। उनके भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कोई लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पालना घर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। परिसर, शिशु कक्ष एवं रसोईघर को प्रतिदिन साफ किया जाए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

विदित हो कि पालना घर में बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल माहौल उपलब्ध है। यहां बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार, दूध एवं फल दिए जाते हैं। बच्चों की देखभाल प्रशिक्षित सेविकाओं द्वारा की जाती है, जो बच्चों को अपनेपन और ममता के साथ संभालती हैं।

एक महिला कर्मचारी ने बताया कि पहले ऑफिस के दौरान बच्चे की देखभाल को लेकर काफी परेशानी होती थी। लेकिन पालना घर शुरू होने के बाद अब हम निश्चिंत होकर दफ्तर का काम कर पाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes