Friday, May 1, 2026
Homeबेतिया"बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो दिवस" पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन व ट्रंप-मोदी का...

“बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो दिवस” पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन व ट्रंप-मोदी का पुतला दहन

बेतिया मोहन सिंह।

आज बेतिया समाहरणालय के समक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा “बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो दिवस” के अवसर पर एक जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रंप-मोदी का पुतला दहन कर अमेरिकी साम्राज्यवाद और भारतीय सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि साम्राज्यवादी मुल्कों से मुक्त व्यापार समझौता (FTA) करना तुरंत बंद किया जाए।
अमेरिका भारत पर FTA के लिए दबाव बनाना बंद करे।
व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) को रद्द किया जाए। और अमेरिकी साम्राज्यवाद भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ तत्काल वापस ले। बहुराष्ट्रीय कंपनियों का देश की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता पर बढ़ता नियंत्रण खत्म किया जाए।
किसान महासभा जिला नेता विनोद यादव, संजय यादव, सुरेन्द्र चौधरी, अरूण तिवारी, विनोद कुशवाहा, रामचन्द्र यादव, ठाकुर पटेल, प्रकाश मांझी,जितेंद्र राम, फरहान राजा, सुरेश दुबे, केदार राम, वीरेंद्र पासवान, भरत शर्मा, सोने लाल पासवान, मंगल चौधरी, जंगाली माझी, हाकिम अंसारी, नन्दकिशोर शर्मा सहित प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने “किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद”, “FTA रद्द करो”, “भारत की संप्रभुता बचाओ” जैसे नारों से समाहरणालय परिसर को गुंजायमान कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes