
किसान के मौत के बाद शव रेस्क्यू के लिए पहुंचे वनकर्मी पर बाघ ने किया हमला वनकर्मी हुआ जख्मी!!
बाघ के दहसत से डरे ग्रामीण!!
बेतिया मोहन सिंह।
खबर रामनगर से हैं जहाँ रामनगर प्रखंड के घोडा घाट खैरहनी गांव के समीप वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से एक बाघ निकल कर सरेह में धान सोहनी कराने गए किसान मथुरा महतो पर बाघ पिछे से हमला कर दिया जिसके बाद मजदूरो ने हल्ला कीया तब ग्रामीण जुटे और वन विभाग को सुचना दिया गया। जिसके बाद वन विभाग ने एक टीम गठीत कर रेस्क्यू करने लगे ।इसी बिच गन्ने के खेत में अचानक बाघ वनकर्मियों को दिखा और एक वनकर्मी पर हमला कर दिया ।जख्मी वनकर्मी को रामनगर पिएचसी लाया गया जहाँ उपचार चल रहा ।वहीं घटनास्थल पर वनविभाग के कर्मीयो की तैनाती बढ़ाई गई है । शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । वनविभाग रेस्क्यू मे जुटी है । बाघ के हमले से मरे ब्यक्ति की पहचान – गोवर्धना थाना क्षेत्र के घोडा घाट खैरहनी गांव निवासी – मथुरा महतो के रूप में हुई है ।
बाइट – मृतक के भाई – हरी महतो
बाइट – मृतक के बहु -जयनी देवी
बाइट – चिकित्सक – डाक्टर मिथलेश कुमार
बाइट – वनकर्मी


