Monday, May 4, 2026
Homeबेतियापश्चिम चम्पारण में राजस्व महाभियान की सफलता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

पश्चिम चम्पारण में राजस्व महाभियान की सफलता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा राजस्व महा अभियान।

सभी अंचलों में हल्का वार आयोजित किए जाएंगे राजस्व शिविर।

इससे पहले राजस्व टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराएगी।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज स्थानीय प्रेक्षा गृह में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र राजस्व महाभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

इस सत्र में जिले के सभी संबंधित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरगे, सभी राजस्व कर्मचारी, सभी पंचायत सचिव, सभी अंचल अमीन, सभी विकास मित्र एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को महाभियान के उद्देश्यों, प्रक्रियाओं और विधियों के बारे में सटीक जानकारी देना था ताकि इस महाभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

प्रशिक्षण सत्र में बताया गया कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा एक विशेष राजस्व महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उदेश्य रैयतों के घर/पंचायत तक पहुंच कर डिजिटाइज्ड (ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन), उतराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना जायेगा। यह महा अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा। इस दरम्यान सभी अंचलों में हल्का वार राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजस्व के सभी काम ठीक से और पारदर्शिता के साथ किए जाएं। प्रशिक्षण के माध्यम से हम अधिकारियों को इस महाभियान की महत्ता और इसकी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझा रहे हैं। यही हमारी सफलता की कुंजी होगी।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस महा अभियान की सफलता में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सभी अच्छे से कार्य करते आ रहे हैं, इस कार्य को भी विभागीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए बखूबी सफल करना है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान की सफलता के लिए अच्छे तरीके से माइक्रोप्लान तैयार करें। माइक्रोप्लान के अनुसार प्रत्येक मौजा हेतु गठित द्विसदस्यीय दल द्वारा घर-घर जाकर जमाबंदी पंजी प्रति/आवेदन प्रपत्र एवं पैम्फलेट का वितरण करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस महा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करना अनिवार्य है ताकि जिले के सभी रैयतों को इससे लाभान्वित किया जा सके। इस हेतु स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ली जाय। होर्डिंग/फ्लेक्स/बैनर सहित सोशल मीडिया आदि के माध्यम से रैयतों को जागरूक किया जाय।

अपर समाहर्ता, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया तथा उनकी पृच्छाओं का भी निराकरण किया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, कुमार रविन्द्र, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रमोद कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, श्रीमती बेबी कुमारी सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes