Friday, June 5, 2026
Homeबेतियामानव जीवन को जड़ता से मुक्त बनाता है योगाभ्यास:गरिमा

मानव जीवन को जड़ता से मुक्त बनाता है योगाभ्यास:गरिमा

नगर निगम ने कुछ अन्य संस्थानों के सहयोग से महाराजा स्टेडियम में मना अंतराष्ट्रीय योग दिवस,

महापौर, नगर आयुक्त व नगर पार्षदगण ने सामूहिक तौर पर किया कार्यक्रम का उद्घाटन,

बेतिया मोहन सिंह।

नगर निगम प्रशासन,योग भारती ट्रस्ट और कुछ अन्य संस्थानों के सहयोग से आयोजक नगर निगम बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा स्टेडियम, बड़ा रमना में बड़े धूमधाम, उत्साह पूर्वक,11 वा अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसका उद्घाटन महापौर गरिमा देवी सिकारिया,नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी और अन्य के द्वारा सामूहिक तौर पर किया गया.उद्घाटन के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नियमित योगाभ्यास मानव जीवन को जड़ता से मुक्त बनाता है। योग का अर्थ एक दूसरे से जुड़ना भी है।इस लिए हम सबको अपने व्यवहारिक जीवन में एक दूसरे से सकारात्मकता पूर्वक जुड़ने का यत्न करना चाहिए। नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि इस वर्ष 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ निर्धारित है। आज के दिन हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने निजी जीवन में भी इस ध्येय को अपनाकर स्वस्थ और जागरूक जीवन जीएंगे। मंच संचालन अभिमन्यु कुमार मधु द्वारा किया गया योग समारोह में हजारों कि संख्या में बुद्धिजीवी महिलाएं, छात्र नौजवान, फिजिकल अकादमी के प्रशिक्षु युवक़ -युवतियां ,कॉलेज के छात्र, छात्राएं, के आर उच्चतर विद्यालय, संत तरेसा, विपिन उच्चतर विद्यालय एवं आलोक -भारती के छात्राओं ने एक साथ शामिल होकर योग अभ्यास किया। योग समारोह में सभी योग प्रेमी पंक्तिबद्ध बैठकर आनंददायी एवं उत्साह से योग करते हुए दिखाई दिए। योग प्रशिक्षक के रूप में जोग भारती के प्रबंध न्यासी विजय कश्यप, संयोजक जगदेव प्रसाद, योग शिक्षिका सरिता गुप्ता, वीणा गुप्ता, सीमा कुमारी भारत स्काउट के आद्या शर्मा, राजबली यादव रामाशीष कुमार शर्मा अंशुमान कुमार नितेश कुमार एंव बालिकाओं के ट्रेनर अशोक सरकार ने योगाभ्यास कराया आगत अतिथियों में सांसद संजय जायसवाल,पूर्व विधायक प्रकाश राय महापौर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, रमन गुप्ता सिटी ,मैनेजर अभिषेक कुमार ,अर्पित राय ,अशफाक, पार्षद रोहित सिकारिया,रिंकी देवी डॉ प्रमोद तिवारी योग भारती के संरक्षक रामदयाल प्रसाद ,तरुण गुप्ता ,कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघानिया ,रुद्रा फिजिकल अकेडमी के नीरज, चंपारण उड़ान, आरडी के ट्रेनर अभिषेक तिवारी ,सूरज कुमार रोहित, बबलू ,धीरज कुमार ,के आर रविरंजन यादव बीजेपी के विजय रंजन ठाकुर आनंद सिंह ,अनिल राम शामिल हुए और सभी ने बड़े उत्साह से योग किया सहयोगी संस्थाओं में आर्य समाज के प्रधान महंथ प्रसाद आर्य, मंत्री अखिलेश आर्य, विकास कुमार,नंदलाल आर्य रेड क्रॉस से सरिता मीना जगदेव प्रसाद, विश्व हिंदू परिषद से विनय कुमार एंव रमन गुप्ता ,सहयोगी कार्यकर्ता लालजी शाह ,श्यामनाथ, एवं राजकुमार ठाकुर रहेl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes