Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियानाले में कूड़ा कचरा डालने से करें परहेज, लोगों को झेलनी पड़ती...

नाले में कूड़ा कचरा डालने से करें परहेज, लोगों को झेलनी पड़ती है बदबू:गरिमा

मंगलश्री होटल होकर स्टेशन चौक के मुख्य नाले की मैनुअल एवं मशीन से हो रही सफाई का दल बल की साथ महापौर ने किया निरीक्षण,

मानसून की बरसात तेज होने से पहले सघन शहरी क्षेत्र के सभी मुख्य नाले की जारी है मैनुअल सफाई को तेजी से पूरा करने का आदेश,

बेतिया मोहन सिंह।

नगर निगम क्षेत्र के सत्य नारायण पेट्रोल पंप से मंगलश्री होटल होकर स्टेशन चौक के मुख्य नाले की मैनुअल सफाई का कार्य को नगर निगम प्रशासन द्वारा जोर देकर किया जा रहा है, ताकि मानसून की बरसात तेज होने से पहले नाले को साफ किया जा सके। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सफाई उड़ाही कार्य का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मानसून की धमक के बीच मुख्य नाले की सफाई और उड़ाही कार्य को युद्ध स्तर पर पूरी गुणवगत के साथ पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर महापौर ने लोगों से कहा कि किसी को भी घरेलू कूड़ा कचरा नाला नालियों में नहीं डालने की अपील की। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके कारण ही पानी का बहाव प्रभावित होता है और आस पास के नागरिकों को नाले की बदबू झेलनी पड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes