Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियाबगहा-01 प्रखंड के 24 पंचायतों में एक साथ जविप्र, आंगनबाड़ी केंद्र, नल-जल...

बगहा-01 प्रखंड के 24 पंचायतों में एक साथ जविप्र, आंगनबाड़ी केंद्र, नल-जल योजना, गली-नाली योजना, मनरेगा योजना सहित स्वास्थ्य संस्थानों की करायी गयी औचक जाँच।

कुल 24 धावा दल का गठन किया गया।

धावा दल का गठन ऑन स्पॉट किया गया।

पंचायत में आवास योजना, पेंशन योजना इत्यादि के लाभुक से फीडबैक लिया गया।

जिला पदाधिकारी ने दिया 07 दिनों में नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज बगहा-01 प्रखंड के 24 पंचायतों में एक साथ 24 धावा दल के द्वारा 48 डीलर, 48 आंगनवाड़ी केंद्र, 48 नल-जल योजना, 48 गली-नाली योजना, 48 मनरेगा की योजना एवं स्वास्थ्य संस्थानों की औचक जांच कराई गई।

धावा दल के पदाधिकारियों द्वारा पंचायत में आवास योजना, पेंशन योजना इत्यादि के लाभुक से फीडबैक लिया गया। उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार द्वारा प्रखंड कार्यालय की जांच, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र द्वारा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित अनियमितता के आलोक में ऑन द स्पॉट निर्णय लिया गया और 7 दिनों में नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश सबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने विभिन्न पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों के आलोक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर उस पर अमल करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा एवं उप महाप्रबंधक, भवन निर्माण निगम के द्वारा बगहा में निर्माणाधीन न्यायीक पदाधिकारियों के आवास का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में पाया गया कि लगभग 60 प्रतिशत कार्य धरातल पर हुआ है। जिला पदाधिकारी के द्वारा तीव्र गति से एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आगामी दिनों में इसी तरह से धावा दल का गठन करते हुए चरणबद्ध तरीके से औचक जांच कराया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने विभागों/कार्यालयों द्वारा किये जा रहे कार्यों को विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप निष्पादित कराएं। सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन मानक के अनुरूप ससमय पूर्ण होना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes