
बेतिया मोहन सिंह।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू से गोद-गोदकर एक व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने की खबर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार
6 जून 25 रात्रि 11 बजे मुफ्फसिल थाना के अपर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के बागीचा रेस्टोरेंट के पास से एक व्यक्ति जख्मी स्थिति में सड़क के किनारे पड़ा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु अपर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। तथा जख्मी को उचित इलाज हेतु जी एम सी एच ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में जख्मी की मृत्यु हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक महोदय बेतिया,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 01 , DIU टीम एवं FSL टीम के द्वारा भी किया गया तथा शव के निरीक्षण से ज्ञात हुआ कि पेट में चाकू मारकर हत्या की गई है।
शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से पुछताछ में मृतक की पहचान रामदेव राम पे स्व अकलू राम सा बरबत थाना मुफ्फसिल जिला पश्चिम चंपारण बेतिया के रूप में हुई। परिजनों से पुछताछ के क्रम में पता चला कि लगभग दिनांक 6 जून 25 को समय 23:00 बजे रात्रि में मृतक बागीचा रेस्टोरेंट से अपने साइकिल से अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में कुछ अपराधकर्मी द्वारा चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया।परिजनों द्वारा चिन्हित दोनो अपराधियों को छापेमारी कर हिरासत में ले लिया गया है।
बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है।में


