Thursday, April 23, 2026
Homeबेतिया18.03 लाख से उत्तरवारी पोखरा बिस्कोमान भवन वाली मुख्य सड़क व नाला...

18.03 लाख से उत्तरवारी पोखरा बिस्कोमान भवन वाली मुख्य सड़क व नाला निर्माण: गरिमा

ई.टेंडरिंग विधि से विहित प्रावधानों के तहत चयनित संवेदक को महापौर ने सौंपा कार्यादेश,

प्रथम आईएएस नगर आयुक्त के पदस्थापन को महत्वपूर्ण बता महापौर ने जताई योजनाओं में गुणवत्ता और बढ़ने की उम्मीद,

बेतिया मोहन सिंह।

नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 8 अंतर्गत बिस्कोमान भवन, उत्तरवारी पोखरा से बलराम सर्राफ के घर तक पीसीसी सड़क और नाला निर्माण की योजना का 18,03,656 रूपये की लागत से होने वाले कार्यादेश महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा ई.टेंडरिंग विधि से चयनित संवेदक को सौंपा गया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण त्वरित विकास हमारी प्रथम प्राथमिकताओं में शामिल है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारी के पहली बार नगर आयुक्त पद पर पदस्थापन से हमारे साथ समग्र नगर निगम क्षेत्र के लाखों जनता जनार्दन गण की भी उम्मीदें और बढ़ गईं हैं। महापौर ने संवेदक श्रीमती छाया आर्या के अधिकृत प्रतिनिधि को कार्यादेश सौंपते हुए कहा कि योजना को पूरा करने की निर्धारित समय सीमा और कार्य की गुणवत्ता में कोई भी कोताही या कमी को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes