
बेतिया मोहन सिंह।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (बिहार संवर्ग) के बैच वर्ष 2010 के पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय को भा.प्र.से. के सचिव/सचिव स्तर के पद पर कार्य करने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है। दिनेश कुमार राय का वर्तमान पदस्थापन समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया है।
अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया को तमाम जिलास्तरीय पदाधिकारी, माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलेवासियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया श्री दिनेश कुमार राय ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों, माननीय जनप्रतिनिधिगणों तथा जिलेवासियों का आभार व्यक्त किया है।


